देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: करौं। प्रखंड मुख्यालय के नेताजी सुभाष चौक से सीरिया गांव की ओर जाने वाली सड़क के शिलान्यास करने में 2 साल से ज्यादा समय बीत गया है।

शिलान्यास की स्थिति उसके बाद भी सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है l इस सड़क का शिलान्यास सुबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन द्वारा 16 मार्च 2024 को ऑनलाइन किया गया था l शिलान्यास के डेढ़ वर्ष बाद संवेदक द्वारा सड़क में हल्का-फुल्का काम करके पुन: छोड़ दिया गया है l जिसके कारण सड़क अत्यंत जर्जर हो गया है l लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l शिलान्यास किया गया बोर्ड भी गायब हो गया है l सड़क निर्माण प्रक्रिया पूरा नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है l जो कभी भी जन आंदोलन का रूप ले सकता है l

ग्रामीणों की शिकायत ग...