देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस टू में मंगलवार को शिक्षकों व सहायक अध्यापकों के साथ मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता नव पदस्थापित अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी मधुपुर सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी करौं सौरभ कुमार द्वारा किया गया l यह भी पढ़ें- Pakur News: मासिक गुरू-गोष्ठी में शिक्षकों को बीइईओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देशबैठक की शुरुआत बैठक शुरू होने के पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को शिक्षकों द्वारा हरियाली का प्रतीक पौधा देकर स्वागत किया गया l मौके पर नव पदस्थापित बीईईओ सौरभ कुमार ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था सुधार लाने में सभी शिक्षक अपना महत्वपूर्ण योगदान दें l शिक्षक विद्यालय समय पर आएं, विभाग द्वारा मांगे जाने वाले सभी रिपोर्ट समय पर जमा करें lगोष...