देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। बलसरा में एकलव्य एजुकेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। मौके पर डॉ. सुनील खवाड़े ने जहां छात्र-छात्राओं को देश के महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। वहीं पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी जरूरी बताया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ.सुनील खवाड़े ने कहा कि संस्थान के डायरेक्टर कुणाल कुमार, प्रिंसिपल कृष्ण कुमार से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। दोनों भाईयों ने जिस तरह मुफ़लिसी के दौर में पढ़ाई को सर्वोपरि माना और एकलव्य एजुकेशन जैसे संस्थान से होनहार विद्यार्थियों की नई पौध को तैयार करने में जुटे हैं, वह निश्चय अनुकरणीय है। यह भी प...