देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर स्व. वर्धन खवाड़े शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में गुरु की अहम भूमिका रहती है। शिक्षक विद्यार्थियों को गढ़ने का काम करते हैं, जिससे आगे जाकर एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। इसलिए समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका शुरुआत से ही उल्लेखनीय रही है। इस बात को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने पूरे विश्व को बताने का काम किया है। शिक्षक हमेशा से पूजनीय रहे हैं और हमलोगों का यह दायित्व बनता है कि शिक्षकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि भले ही ब...