देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी तय होने के बाद लड़का पक्ष द्वारा दहेज लेने के बाद भी शादी करने से मुकर जाने तथा तय रुपए से ज्यादा रुपए मांग करने की मांग से परेशान एक युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नामजद युवक समेत अन्य लोगों पर दहेज मांगने, युवती के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की मां ने बताया है कि 19 वर्षीया पुत्री की शादी मार्च 2026 में मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरथर निवासी मिथुन दास के साथ तय हुई थी। आरोप है कि शादी के लिए 10 लाख रुपए नकद, बुलेट मोटरसाइकिल और 30 ग्राम सोने के जेवर देने की बात तय हुई थी। शादी तय होने के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में लड़कीवालो...