Deogarh News: शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय हरलाटांड़ स्थित भाजपा नेता विश्वजीत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के घर गत 19 अक्टूबर को हुई चोरी मामले में मधुपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शातिर चोर हुसैन अंसारी को भितिया नावाडीह गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से पुलिस ने टोल टैक्स की पॉश मशीन, समरसेबल पंप, पंखा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फोटो-22एमडीपी01-पुलिस के हिरासत में शातिर चोर।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.