देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता सह विद्युत एसडीओ लव कुमार ने जानकारी दी कि 2 जुलाई 2026 गुरुवार को श्रावणी मेला 2026 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए रख रखाव का कार्य किया जाएगा। रख-रखाव कार्य के लिए कॉलेज पीएसएस से 11 केवी टाउन 2 फीडर, शिवगंगा फीडर, बाबा फीडर और 11 केवी रामपुर फीडर का लाइन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बंद रहेगा। जिसके कारण तिवारी चौक, विलियम्स टाउन, बीएड कॉलेज, हनुमान टिकरी, नीलकंठ विहार, हदहदिया पुल, शिवगंगा के चारों तरफ, डोमासी, लक्ष्मीपुर चौक, हरिहरबाड़ी, धोबीटोला, मातृ मंदिर, शिवराम झा चौक, तक्षशिला विद्यापीठ, रामपुर, भुरभुरा मोड़, तारनीडीह, आदर्श कॉलोनी, बलसरा सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित र...