Deogarh News: शहरी व ग्रामीण इलाकों में आज 4 घंटे बिजली रहेगी बाधित
देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: देवघर। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार ने जानकारी दी की 26 जुलाई 2026 को श्रावणी मेला 2026 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए रख रखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए कॉलेज पीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी टाउन- 2 फीडर एवं शिवगंगा फीडर, पीएसएस मोहनपुर से सभी 11 केवी फीडर्स का लाइन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बंद रहेगा। जिसके कारण शिवगंगा के चारों ओर, लक्ष्मीपुर चौक, शिवराम झा चौक, हिंदी विद्यापीठ, मातृ मंदिर, धोबियाटोला, तिवारी चौक, बीएड कॉलेज, हनुमान टिकरी, विलियम्स टाउन, मोहनपुर बाजार, घोरमारा सहित आसपास के संबंधित क्षेत्रों में उक्त अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- Ara News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : नगर निकायों में लगेगा लोन मेला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.