देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में बुधवार को मानसून के आगमन के साथ ही जिले में मच्छर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जिला स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण पाना था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मानसून में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्टशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान :- इस दौरान डीसी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ विशेष अभियान चलाया...