देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: जिले में साइबर अपराधियों का नया तरीका सामने आने लगा है। इस बार अपराधियों ने एक युवक का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उसके दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत की है।

मामले की जानकारी जानकारी के अनुसार, रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव निवासी सुनील राणा ने साइबर थाना को दिए आवेदन में बताया कि सोमवार दोपहर अचानक उसका मोबाइल ठीक से काम करना बंद कर दिया। उसे ऐसा महसूस हुआ कि मोबाइल पर किसी दूसरे व्यक्ति का नियंत्रण हो गया है। कुछ देर बाद उसके घर के मोबाइल नंबर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के लगातार फोन आने लगे। फोन करने वालों ने बताया कि सुनील राणा के व्हाट्सएप नंबर से संदेश भेजकर रुपये की मांग क...