देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधक पार्थ नंदन ने एसआईआर जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं करने वाले वॉलेंटियर से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगित कर दिया है। मामला पालोजोरी के मतदान केंद्र संख्या 204 अवस्थित अनारकली प्लस टू स्कूल का है। बीडीओ ने विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक मुकेश कुमार से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगते हुए डीडीओ सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा को अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है। अपने कार्यालय के पत्र द्वारा सहायक शिक्षक मुकेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि एसआईआर जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 204 में वॉलिंटियर्स के रूप में नामित किया गया है, ताकि वह बीएलओ को सहयोग प्रदान ...