देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: देवघर। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ रामवतार सिंह जाखड़ बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। इस दौरान फेडरेशन के सीईओ बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए बाबा मंदिर पहुंचे। फेडरेशन के सीईओ ने बाबा दरबार में बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि के साथ-साथ खेल एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उनके देवघर पहुंचने पर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। जबकि चेयरमैन आशीष झा ने अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ ने बाबा वैद्यनाथ पर मत्था टेका इस दौरान वॉलीबॉल खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा...