देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: मारगोमुंडा में पवित्र माह श्रावण के मौके पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक को लेकर आचार्य पंडित अशोक कुमार पांडेय व सहयोगी पंडित राजकिशोर पांडेय, बज्र किशोर पांडेय, मंतोष पांडेय, अमित पांडेय, अकलु पांडेय, इंद्रजीत पांडेय, जयमान छोटन पांडेय, नवीन कुमार पांडेय, मनोरमा देवी ने दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र और गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ, हवन, आरती का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 51 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेक, शिव भक्ति में डूबा श्याम ...