देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: पालोजोरी, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर पालोजोरी में भक्ति का माहौल है। वहीं पालोजोरी के विभिन्न पूजा पंडालों में महासप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा वेदी पर विराजी। मंडपों के पट भी खुल गए। मंडपों के पट खुलते ही देवी दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दूसरी ओर पूरा पालोजोरी व यहां रहने वाले लोग वैदिक मंत्रोच्चारण से वशीभूत देखे जा रहें हैं। शनिवार को नवपत्रिका स्नान के साथ पालोजोरी प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में महासप्तमी की पूजा पूरे विधि विधान के साथ हुई। पालोजोरी बाजार के दो मंदिर सहित पहाड़ी माता दुर्गा पूजा, बसबुटिया, कडरासाल, बदिया मोड़, असना, सरसा, बगदाहा, रामपुर, पहरुडीह व उपरबंधा में पूजा पंडाल बनकर तैयार है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पालोजोरी में एसडीपीओ की अगुवाई में फ्लैग मार्च विभिन्न पूजा...