देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल के फार्मेसी कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय फार्मासिस्ट संजीव कुमार मिश्र ने की। इस दौरान सदर अस्पताल के स्टोर कीपर मुजफ्फरूल हक, फार्मासिस्ट अनुपम सिंह, नित्यानंद कुमार, रंजीत कुमार मंडल, भरोस कुमार, कुणाल शर्मा और स्नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक-दूसरे को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट चन्द्र मौली तथा मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदर अस्पताल समेत पूरे राज्य में फार्मासिस्टों की कमी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वस्थ भविष्य के लिए फार...