देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने बीएड सेमेस्टर-टू सत्र 2025-27 के छात्रों की मांग पर परीक्षा कार्यक्रम संशोधित कर दिया है।

परीक्षा कार्यक्रम का संशोधन विश्वविद्यालय ने टीसी-203 की परीक्षा की तिथि बदलकर छात्रों को बड़ी राहत दी है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 22 अगस्त को 2 पालियों में परीक्षा होनी थी। एक ही दिन दो पेपर होने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा था। छात्रों के लगातार प्रयास के बाद विश्वविद्यालय ने टीसी-203 की परीक्षा अब 25 अगस्त को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

छात्रों की एकजुटता बीएड छात्रों ने रवि कुमार यादव के नेतृत्व में अपनी समस्या विश्वविद्यालय के समक्ष रखी। छात्रों ने 1 अगस्त को परीक्षा नियंत्रक, 3 अगस...