देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी व ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में शुक्रवार को महा षष्ठी की पूजा की गई। इस दिन मां दुर्गा की कात्यायनी रूप की पूजा हुई। परंपरा के अनुसार षष्ठी तिथि को विशेष पूजा के साथ मां दुर्गा को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर बेल वृक्ष के नीचे पुजारी द्वारा तांत्रिक व वैष्णव विधि से माता की विशेष पूजा कर मंडप आने का आमंत्रण दिया गया। शनिवार को महासप्तमी तिथि पर बेल वृक्ष के पास से नवपत्रिका को डोली में रखकर माता का जयकारा लगाते हुए कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नजदीक के तालाब या जलाशयों से कलश में जल भरकर नवपत्रिका को शाही स्नान कराकर मंडप पर स्थापित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: महाषष्ठी के साथ बंगाली समाज में दुर्गोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ शाही स्नान मे...