देवघर, अक्टूबर 24 -- रेलवे ट्रैक के पास मिले दो शव Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। मुख्य रेलखंड के विद्यासागर रेलवे स्टेशन और मदनकट्टा के बीच डाउन रेलवे ट्रैक पोल संख्या 271/24 के पास एक लड़का और एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिगोचिगो गांव निवासी रॉकी मंडल और रजिया खातून के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि अलग-अलग समुदाय से होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। हालांकि यह ग्रामीणों की चर्चा है, पुलिस इसकी हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और तरह-तरह की चर्चाए...