Deogarh News: विद्यासागर-मदनकट्टा के बीच प्रेमी युगल का शव बरामद
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: हावड़ा-नई दिलली मुख्य रेलखंड के विद्यासागर रेलवे स्टेशन और मदनकट्टा के बीच डाउन रेलवे ट्रैक पोल संख्या- 271/24 के पास एक लड़का और एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिगोचिगो गांव निवासी रॉकी मंडल और रजिया खातून के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि अलग-अलग समुदाय से होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह कदम उठा लिया। हालांकि यह ग्रामीणों की चर्चा है, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.