Deogarh News: विद्यालय गेट के पास छात्रों में मारपीट, काउंटर केस
देवघर, नवम्बर 25 -- Deogarh News: देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमारा प्लस टू विद्यालय के मुख्य गेट के पास छात्रों के बीच जमकर गाली-ग्लौज और मारपीट हुई। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग -अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष की ओर से अभिषेक कुमार ने गांव के ही नागेंद्र मंडल, विशाल कुमार, रेनू देवी, काजल कुमारी, करिश्मा कुमारी, रेखा कुमारी और अभिषेक कुमार को आरोपित बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से राज कुमार ने रोकी मंडल और चुन्नू मंडल समेत अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.