Deogarh News: विजिलेंस ऑफिसर बन वृद्ध महिला से 3.5 लाख के जेवरात ठगे
देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर में शनिवार दिनदहाड़े करीब ढाई बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने विजिलेंस अफसर बनकर टोटो से घर लौट रही 76 वर्षीय वृद्ध महिला से करीब 3.5 लाख रुपए के सोने के जेवरात ठग लिए। घटना बाजला चौक से बावन बीघा जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक निजी अस्पताल के सामने की बताई जा रही है।
धोखाधड़ी का तरीका बदमाशों ने पहले टोटो को ओवरटेक कर टोटो रोका और टोटो चालक को कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने कहा। चालक से जवाब-तलब कर रहे एक बदमाश ने धमकाया और टोटो से 10 फिट दूरी पर ले गया। उसके बाद दूसरे बदमाश ने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताते हुए वृद्ध महिला को सोने के आभूषण पहनकर नहीं चलने की बात कहकर डराया, धमकाया। पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता बावन बीघा मोहल्ला निवासी अजिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.