देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: नगर परिषद सभागार में मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज व कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए शहर की साफ-सफाई, लाइट क्रय एवं अतिरिक्त सफाई मित्र बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के निर्णय डोर-टू-डोर कचरा उठाव कार्यों से असंतोष व्यक्त करते हुए भुगतान पर तत्काल रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डों के लिए 100 वाट के लाइट खरीदने पर सहमति बनी। नगर विकास द्वारा सरकार से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार मधुपुर थाना व न्यू बस स्टैंड में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए समिति गठित की गई तथा शहर के चौक-चौराहों पर यू...