देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिध नगर थाना क्षेत्र के एलआइसी कार्यालय के समीप बुधवार सुबह एक चार पहिया वाहन व टेंपो के बीच जोरदार टक्कर में टेंपो सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया जबकि चार पहिया वाहन का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों में कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी बाघापाथर निवासी अजय झा, उनकी पत्नी रेखा देवी के अलावा जगदीश कुमार, रीता देवी, रमेश कुमार और सुरेंद्र के नाम शामिल हैं। टेंपो पलटने के बाद कुछ यात्री उसके नीचे फंस गये थे। स्थानीय लोग तत्काल राहत कार्य में जुट गये। वार्ड पार्षद अनूप बरनवाल सहित सत्य प्रकाश उर्फ गुल्ली, पंकज बरनवाल, चिंटू कुमार, अमरेश कुमार समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टे...