देवघर, अक्टूबर 29 -- वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता का निधन Deogarh News: करौं बाजार के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक का आकस्मिक निधन गुरुवार को तड़के सुबह किडनी की समस्या हो जाने से हो गया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता व नेता मर्माहत है। निधन की खबर सुनते ही करौं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा करौं मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, ऋषि सिंह, विष्णु चौधरी, लखन चौधरी, विश्वनाथ रवानी, रूपेश कुमार, मनोहर रजक इत्यादि ने उनके आवास पहुंचकर उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया और भारतीय जनता पार्टी का झंडा समर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर मोहन कुमार ने कहा कि वे जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े थे और भारतीय जनता पार्टी करौं प्रखंड के मजबूत स्तंभ थे l वे बहुत ही सक्रिय और पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उनकी कमी भाजपा करौं को हमेशा खलेगी l उनके चले जाने से...