देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के घघरजोरी गांव निवासी जलील मियां के गोहाल में बारिश के दौरान हुए वज्रपात में तीन गाय और दो बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत मवेशियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बतायी गयी है। वज्रपात से पशुपालक को भारी क्षति हुई है। ग्रामीणों ने पशुपालक जलील मियां को समुचित सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...