देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़तल्ली गांव निवासी एक युवक से लोन दिलाने का झांसा देकर 20 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर देवीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहाड़तल्ली गांव निवासी तरुण मंडल ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 2 जुलाई 2026 को दिन 11:20 बजे गांव अवस्थित एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) के माध्यम से उसने लोन की प्रक्रिया के नाम पर दो अलग-अलग क्यूआर कोड पर कुल 20 हजार रुपए भेजे। आवेदन के अनुसार, एक क्यूआर कोड पर 10 हजार रुपए मस्तकीन मियां के नाम से भेजे गए, जबकि दूसरे स्कैनर पर भी 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। पीड़ित का आरोप है कि रुपए भेजने के बाद संबंधित व्यक्ति ने 5.49 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराने का भरो...