Deogarh News: लावारिस हालत में मिली अपाचे बाइक, पुलिस ने लिया कब्जे में
देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी डिस्पेंसरी के समीप लावारिस हालत में खड़ी एक अपाचे बाइक पुलिस ने बरामद कर थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया है। बताया जाता है कि बाइक पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है, जिस कारण पुलिस के लिए उसके मालिक की पहचान करना चुनौती बनी हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया था। हालांकि बरामदगी के करीब पांच दिन बीत जाने के बाद भी बाइक पर दावा करने के लिए कोई व्यक्ति थाना नहीं पहुंचा है। पुलिस बाइक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर बिना नंबर की यह बाइक वहां किस परिस्थिति में पहुंची और इसे लावारिस छोड़ने के पीछे क्या वजह है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बाइक के संबंध में कोई जानकारी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.