देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी कर एक लाल वारंटी समेत चार गैर जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से वारंट लेकर फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...