Deogarh News: लाखों की साइबर ठगी में हिरासत में लिया गया युवक, भोजपुर पुलिस अपने साथ ले गई
देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में बिहार के भोजपुर जिले की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव से हिरासत में लिए गए युवक को अपने साथ ले गई। मंगलवार को भोजपुर पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव में छापेमारी कर युवक को हिरासत में लिया था। इसके बाद उससे साइबर ठगी से जुड़े मामले में पूछताछ की गई। बताया जाता है कि बिहार में दर्ज लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी के एक मामले की जांच के दौरान युवक की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद भोजपुर पुलिस उसकी तलाश में देवघर पहुंची थी। छापेमारी के दौरान युवक को पकड़ने के बाद पुलिस ने उससे ठगी के तरीके, बैंक खातों के इस्तेमाल और संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद भोजपुर पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.