देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने मारगोमुंडा थाना की पुलिस के सहयोग से एक गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, युवक के मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच के दौरान लाखों रुपये की कथित ठगी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब मोबाइल में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और संदिग्ध संपर्कों की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी :- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक पर पहले से ही साइबर ठगी में संलिप्त होने का संदेह था।...