Deogarh News: लगातार बारिश से त्रिकूट पहाड़ की चोटी पर भूस्खलन
देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता चक्रवाती तूफान अकवान के कारण देवघर में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मोहनपुर प्रखंड के त्रिकूट पहाड़ की चोटी पर भूस्खलन हुआ है। रविवार सुबह में अचानक पहाड़ की चोटी से एक विशाल पत्थर टूट कर ढह गया। इससे चोटी से लेकर नीचे तक टूटे पत्थर के रास्ते आने वाले कई पेड़ों को नुकसान हुआ है। भारी-भरकम पहाड़ की चपेट में आकर सारे पेड़ टूट कर उख़ड़ गए। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय कोई जानवर या ग्रामीण मौके पर मौजूद नहीं थे। भूस्खलन से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पहली बार त्रिकूट पहाड़ पर भूस्खलन होने से आसपास के ग्रामीण दहशत में है। पहाड़ ढहने की जानकारी पाकर वन विभाग की टीम भूस्खलन स्थल पहुंची और जायजा लिया। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण एक विशाल पत्थर ढह गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.