देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस पर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा दीनबंधु मघ्य विद्यालय और दीनबंधु हाई स्कूल देवघर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना था। मौके पर रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा विद्यार्थियों के बीच स्टेशनरी सामग्री एवं बिस्किट का वितरण किया गया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों को उनके समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शॉल एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक सीए पंकज कुमार सुल्तानिया ने कहा कि रोटरी क्लब का प्रयास है कि ऐसे अवसरों पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी बढ़ावा दिया जाय...