देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: देवघर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बसुआडीह देवघर प्रांगण में शनिवार को झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय देवघर द्वारा एक दिवसीय द्वितीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले के बारे में इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 13 स्थानीय नियोजक, कंपनी तथा रोजगार तलाश रहे 198 स्थानीय युवक-युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान नियोजकों द्वारा 191 युवक-युवतियों को शार्ट लिस्टेड किया गया और अंतिम रुप से चयनित 68 युवक-युवतियों के बीच ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर का वितरण किया गया। मौके पर रोजगार मेला मे मुख्य रुप से नियोजकों व कंपनियों में प्रेमसंस मोटर उद्योग प्राईवेट लिमिटेड देवघर, कोलोसाल स्किल्स प्राईवेट लिमिटेड, अभिवादन देवघर, देवघर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एंड देवघर आई हॉस्पिटल देव...