Deogarh News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान
देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि मुख्य रेलखंड के मधुपुर-जोड़ामोड़ के बीच रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान परिजनों ने कर ली है। मृतक की पहचान चांदमारी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय जुबैर रब्बानी उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना में के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। उधर पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय भेड़वा कब्रिस्तान में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में जुबैर को सुपूर्द ए खाक कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.