देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य व रिटायर्ड आरपीएफ कमाडेंट सच्चिदानंद सिंह की धर्मपत्नी शांति देवी के आकस्मिक निधन पर रेडक्रॉस के सदस्य मर्माहत हैं। सोमवार को कॉलेज रोड अवस्थित उनके आवसीय परिसर में संस्था के सदस्यों ने उनके पुत्र अजय कुमार व उनकी बेटियों को शोक संदेश पत्र सौंपा। मौके पर संस्था सचिव महेंद्र घोष ने कहा कि दु:ख की घड़ी में रेडक्रॉस परिवार साथ खड़ा है। इस अवसर पर उनकी बेटी अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, सबिता कुमारी, जगदंबा कुमारी, रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, शारदा प्रसाद सिन्हा, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...