देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के रिखिया हाट मछली बाजार के पास से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर बजरंगी चौक पुनसिया निवासी मनोज कुमार ने रिखिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। चोरी की घटना 27 सितंबर की बतायी गयी है। बताया है कि 27 सितंबर को दिन के करीब 1:30 बजे अपनी लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर रिखिया हाट पहुंचे थे। मोटरसाइकिल मछली बाजार के पास खड़ी की थी। बाइक का हैंडल लॉक करने के बाद हाट के अंदर सब्जी खरीदने चला गया। कुछ देर बाद खरीदारी करने के बाद जब वापस लौटा तो जिस स्थान पर मोटरसाइकिल खड़ी की थी, वहां बाइक नहीं थी। चोरी गयी मोटरसाइकिल लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर है। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-15-एडी-3956 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...