देवघर, अक्टूबर 9 -- पूजा से पहले शांति और सुरक्षा की तैयारी Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रिखिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सदर इंस्पेक्टर कृष्णानंद सिंह ने की। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पूजा समितियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गयी। अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों में कम से कम एक सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य बताया। साथ ही पूजा के दौरान अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी समितियां प्रशासन के निर्देशो...