देवघर, नवम्बर 12 -- खोभा स्कूल के पास युवक पर हमला Deogarh News: देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के खोभा स्कूल के समीप एक युवक को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला करने, जेब से रुपये छीनने और पिस्तौल सटाकर गोली मारने की धमकी दी गई है। घटना पांच नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है। इस संबंध में खोभा गांव निवासी निशांत उर्फ महेश सिंह (21) ने रिखिया थाना में दो युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महेश सिंह रिखिया हाट स्थित एक किराना दुकान में काम करने के बाद शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह खोभा स्कूल के समीप पहुंचे, पहले से मौजूद प्रदीप यादव (19) और अनिल तांती (20) ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप यादव ने अपने ह...