देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: सारठ। प्रखंड कर्मियों के अवैध कारनामों को लेकर सारठ प्रखंड कार्यालय क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां प्रखंड नाजिर शम्भू श्रीवास्तव द्वारा रोकड़ पंजी एवं एनआर में गड़बड़ी की जांच चल रही है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बिना कार्यालय पत्रांक दिनांक के लेटर जारी कर गैर अहर्ता वाले राशनकार्ड धारकों को नोटिश देकर जबाब मंगा जा रहा है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के बगडबरा पंचायत के दो लाभुकों को बिना लेटर नम्बर का लेटर भेजा गया है। बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा केपीआई डेटा के तहत अहर्ता नहीं रखने वाले राशनकार्ड धारियों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसमें चार पहिया वाहन रखने वाले एवं आयकर दाता या छह लाख से अधिक वर्षिक आय वाले परिवारों को शामिल किया गया है। ऐसे पर...