Deogarh News: राजद नेता को मातृ शोक
देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि राष्ट्रीय जनता दल के मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष डंगालपाड़ा निवासी अरविंद सिंह यादव की 77 वर्षीया मां सुमित्रा देवी का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। वह अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे बैकुंठधाम शमशान घाट में किया जाएगा। राजद नेता की मां के निधन पर स्थानीय विधायक सह सूबे के मंत्री हफीजुल हसन, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, सांसद गिरधारी यादव, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री राज पलिवार समेत कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.