देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: ​देवघर, कार्यालय संवाददाता। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय श्रावणी मेला 2026 में हर दिन बाबानगरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं सहित आम उपभोक्ताओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी देने के लिए प्रशासन व टेलीकॉम कंपनियों ने कमर कस ली है। मेले के दौरान आर्थिक भीड़- भाड़ वाले इलाकों में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने के लिए सेल ऑन व्हील्स मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं। इसी कड़ी में कोठिया में टेलीकॉम कंपनी जीओ की ओर से सीओडब्ल्यू टावर इंटीग्रेटेड कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कांवरियों की सुविधा को वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से रोकसेवा होगी पूरी तरह लाइव ​48 घंटे में सेवा होगी पूरी तरह लाइव : जानकारी के अनुसार, कोठिया में लगाए गए इस मोबाइल टावर से सोमवार से ही सर्विस चालू कर दी जाएगी। हालांकि, ...