देवघर, अगस्त 25 -- Deogarh News: करौं। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को अंचल अधिकारी ऋषि राज को पिपरा व रांगा के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। आवेदन देने वालों में उसुक अंसारी, बैकुंठ महरा, विजय मेहरा, महादेव महरा, ओकिल महरा, गुजन महरा, संदीप मेहरा, असरफ नकुल महरा, जागेश्वर महरा, सदाम, सुनील, जयनाथ मेहरा, उमेश महरा, करीम मियां व मनोज महरा प्रमुख रूप से शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि मौजा रांगा, थाना संख्या 525 के सर्वे दाग संख्या 423 रांगा-गोसुवा मुख्य मार्ग से चिराउद्दीन मियां के घर तक एवं दाग संख्या 424 जगेश्वर महरा के घर से महादेव महरा के घर तक दोनों जमीन किस्म रास्ता है, परंतु इनपर घर, सेप्टिक टैंक, निजी चापाकल व पशु शेड का अवैध निर्माण कर लिया गया है, जिससे राहगीरों व स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी ...