देवघर, अगस्त 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र से रहस्यमय परिस्थिति में गायब नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल आरोपी को नगर थाना में रखकर पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं बरामद नाबालिग का मंगलवार दोपहर बाद महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में मेडिकल जांच करायी गयी। हालांकि इस मामले में नगर पुलिस आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की जानकारी देने से बचती नजर आई। जानकारी के अनुसार करीब तीन दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके से एक नाबालिग रहस्यमय परिस्थिति में घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद नाबालिग की मां ने नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया था कि बिहार नि...