देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गई है। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गायब होने की परिस्थिति जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार देर रात घर में किसी युवक से बातचीत कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्यों ने किशोरी को डांट-फटकार लगाई। उसके बाद देर रात सभी परिजन अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। उसी दौरान किशोरी घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गई और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह जब परिवार...