देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले पिछले दिनों रंगभरो, पत्रलेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें सैंकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई थी।

प्रतियोगिता के विजेता ग्रुप ए, वर्ग प्ले से द्वितीय तक रंगभरो में देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की वाणी प्रिया एवं अनन्या कुमारी सिंह को क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि मधुपुर की नाजिया खातून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप बी, वर्ग तृतीय से षष्ठ तक में एकलव्य पब्लिक स्कूल की वैष्णवी कुमारी सिंह को प्रथम, जसीडीह के राजन कुमार एवं प्रियम कुमार को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। ग्रुप सी, वर्ग सप्तम से दशम तक में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की आराध्या श्री को प्रथम, छपड़ा की शिवानी सिंह को द्वितीय, जबकि ...