देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप टीबी अस्पताल के पास टोटो चालक से 25 हजार रुपए रंगदारी मांगने और धारदार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कारू झा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि 2 अक्तूबर को जलसार रोड निवासी टोटो चालक कृष्णा सोनी अपने साले सागर कुमार के साथ घर लौट रहा था।

घटनाक्रम पटेल चौक के समीप टीबी अस्पताल के पास कारू झा ने दोनों को रोक लिया था। आरोप है कि उसने सागर कुमार के साथ मारपीट करते हुए यहां रहने के लिए 25 हजार रुपए रंगदारी की म...