देवघर, अगस्त 28 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत जियाखाड़ा गांव के टोला बेला निवासी परशुराम वर्मा पिता नारायण वर्मा ने थाना में आवेदन देकर खेत में लगे करीब 6-7 लाख रूपए के फसल बर्बाद कर दिए जाने को लेकर पथरलेड़ा गांव निवासी उपेन्द्र हेम्ब्रम व सुधीर हेम्ब्रम सहित 5 नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। आवेदन में जिक्र किया है कि वे और उनका चचेरा भाई पंकज वर्मा द्वारा मिलकर बिराजपुर मौजा में अपने जमाबंदी जमीन पर विगत पांच वर्षो से खेती कर रहे हैं। फुलगोभी, बैगन, केला एव॔ मकई का फसल लगाया था। 26 अगस्त की शाम में अभियुक्त द्वारा खेत में आकर 10 हजार प्रत्येक माह रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी देने पर ही खेती करने की धमकी देकर चला गया। रंगदारी देने से मना करने पर उसी दिन मध्य रात्री को 15-2...