देवघर, अक्टूबर 15 -- यू-डायस विहीन विद्यालयों की समस्या Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। देवघर के यू-डायस कोड से वंचित निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर विद्यालय संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थीं। मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया कि यू-डायस से बाहर रहने के कारण इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आवश्यक शैक्षणिक डेटा सरकारी व्यवस्था तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे विद्यार्थी पीईएन/ एपीएएआर सहित विभिन्न सरकारी शैक्षणिक सुविधाओं से प्रभावित हो रहे हैं। इस विषय की गंभीरता को समझते हुए विधायक प्रदीप यादव ने रांची जाकर शिक्षा सचिव के समक्ष इस समस्या को उठाया और समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। शिक्षा सचिव ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्गा पूजा के बाद मुख्यमंत्री के ...