देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में युवक से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में प्राथमिकी करायी गयी है। पीड़ित जितेंद्र कुमार दास ने आरोप लगाया है मंगलवार को अपने भाई के साथ जसीडीह बाजार से सामान खरीदकर गांव लौट रहा था। उसी दौरान मनोज पंडित, चंदन पंडित, गोपालपुर निवासी अर्जुन राउत, चरागाह निवासी सूरज पंडित, रितेश पंडित समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...