देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के सरासनी गांव में युवक के साथ मारपीट कर दो हजार रुपए छिनतई की घटना को लेकर सुमित कुमार दास के आवेदन पर विकास मंडल व राजा मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुमित कुमार दास अपने साथी देबु यादव के साथ कुमैठा स्टेडियम जा रहा था। उसी दौरान सरासनी गांव के पास विकास मंडल और राजा मंडल ने रास्ता रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-ग्लौज करने लगे। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर जेब से दो हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित ने जसीडीह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : मारपीट व छिनतई मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...